विज्ञान संग्रहालय और रामलीला मैदान का किया निरीक्षण


पौड़ी। गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को निर्माणाधीन जिला विज्ञान संग्रहालय और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विज्ञान संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि यह विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में मंच, बैठने, पेयजल, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पालिका को क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत तथा विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!