हिमाचल से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया

पौड़ी। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 8 जून को लैन्सडाउन निवासी व्यक्ति की शिकायत पर कोतवाली लैन्सडाउन में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से खोजबीन की। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से आरोपी महिला हिमानी को गिरफ्तार कर बालिका को सुरक्षित बरामद किया। आवश्यक प्रक्रिया के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!