खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच, 2 नमूने लिए
हरिद्वार। चारधाम यात्रा-2026 के मद्देनजर हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति और अपर रोड क्षेत्र के 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा प्रयोगशाला जांच के लिए 2 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा लगभग 100 स्ट्रीट वेंडरों को प्रशिक्षण देकर स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 6 वाद भी दायर किए गए हैं।
