समीक्षा बैठक में हुई श्रीनगर नगर निगम के कार्यों की सराहना


देहरादून। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगमों की समीक्षा बैठक में श्रीनगर नगर निगम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहना मिली। महापौर आरती भंडारी के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा ठोस कूड़ा प्रबंधन, लेगेसी वेस्ट निस्तारण और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रदेश के अन्य नगर निगमों के लिए आदर्श बताया गया।
बैठक में रजत जयंती पार्क और वेस्ट मैनेजमेंट परियोजनाओं की विशेष प्रशंसा हुई। नगर निगम ने लगभग 18 हजार टन पुराने कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण कर उसी स्थान पर ‘वेस्ट टू वंडर’ रजत जयंती पार्क विकसित किया है, जिसे नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण माना गया। महापौर आरती भंडारी ने नगर निगम क्षेत्र के विस्तार के अनुरूप बजट बढ़ाने तथा नए कार्यालय भवन और सोलर सिटी परियोजना के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मांग रखी। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को देते हुए श्रीनगर को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!