महिला स्वयं सहायता समूह ने मुर्गी पालन से कमाए 68 हजार रुपये

चमोली। जिले के विकासखंड पोखरी में माँ चंडीका सीएलएफ से संबद्ध नानक डेरा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुर्गी पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। रीप के अंतर्गत संचालित सीबीओ लेवल एंटरप्राइज के तहत समूह ने हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) को 520 किलोग्राम चिकन की आपूर्ति की, जिससे लगभग 68 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। इस पहल से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। समूह आधारित यह उद्यम महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सफल मॉडल बनकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रहा है।
