दयारा ट्रेक से लापता महिला ट्रेकर की तलाश तेज, नहीं लगा सुराग

उत्तरकाशी। दयारा ट्रेक क्षेत्र से लापता महिला ट्रेकर बबीता पांडे की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक ज्ञंउसमेी न्चंकीलंल के निर्देशन में पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, वन विभाग, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, आपदा प्रबंधन टीम, एसओजी, स्वान दल, स्थानीय गाइड और ग्रामीणों की संयुक्त टीमें खोजबीन में जुटी हैं।
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार और चंचल शर्मा के नेतृत्व में तीन अलग-अलग मार्गों से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान में 120 से अधिक सदस्य शामिल हैं, जो ट्रेक मार्गों, जंगलों, खाइयों, गदेरों और अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। खोज कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए तीन ड्रोन टीमों की भी मदद ली जा रही है। प्रशासन ने महिला ट्रेकर की सुरक्षित बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने की बात कही है।
