एसडीएम ने किया रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था का निरीक्षण


रूद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026 के दौरान सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी पंकज भट्ट ने रात्रि में कीर्तिनगर क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात और श्रद्धालु वाहनों के ठहराव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के वाहनों को रात्रि में सुरक्षित रूप से कीर्तिनगर में रोका गया तथा प्रातः 4 बजे के बाद उन्हें आगे रवाना किया गया। अधिकारियों ने यात्रियों से रात्रि में यात्रा से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और थकान महसूस होने पर सुरक्षित स्थान पर विश्राम करने की अपील की। प्रशासन ने यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!