नैनबाग में ग्रामीण रोजगार गारंटी मिशन के तहत दी जानकारी

टिहरी गढ़वाल। विकासखंड जौनपुर स्थित नैनबाग में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी मिशन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास, रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जानकारी दी गई। जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने मिशन के उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। प्रधान संगठन अध्यक्ष बिट्टू कवि ने ग्राम प्रधानों से योजनाओं के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 40 से अधिक ग्राम प्रधानों ने भाग लेकर सुझाव और जिज्ञासाएं साझा कीं।
