जनता दरबार में 66 शिकायतों पर सुनवाई, त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपदवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में पेयजल, विद्युत, मुआवजा, आपदा एवं सड़क निर्माण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में धनोल्टी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए कला वर्ग की मान्यता, सड़क निर्माण से भवनों को हुए नुकसान, चीड़ के पेड़ों से आवासीय क्षेत्रों को खतरा, सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों के मुआवजे और भूमि संबंधी मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

40 शिकायतों पर सुनवाई, नंदा देवी राजजात मार्ग पर शौचालय व्यवस्था के निर्देश
चमोली। गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया।
बैठक में आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाएं विकसित करने और पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

26 शिकायतों पर सुनवाई, दुग्ध समिति को मिले 50 बैग साइलेज
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक समाधान पर विशेष जोर दिया।
पेयजल, मुआवजा, अवैध जल संयोजन, सोलर स्ट्रीट लाइट और निराश्रित पशुओं से जुड़ी समस्याओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं दुग्ध उत्पादक समिति केवर्स की शिकायत के समाधान के तहत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ श्रीनगर द्वारा समिति को 50 बैग साइलेज उपलब्ध कराए गए, जिससे दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।