अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, दिए निर्देश


देहरादून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने योग दिवस के तहत अब तक आयोजित कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल के प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीडीओ अभिनव शाह ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ‘योग ब्रेक’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें योग प्रशिक्षक रविन्द्र थपलियाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। बैठक में योग को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आधार बताते हुए व्यापक जनजागरूकता पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!