एसआईआर को सफल बनाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

उत्तरकाशी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफल बनाने और मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर आयोजित अभियान में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदाता सूची के शुद्धीकरण तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का संकल्प ले रहे हैं। स्वीप प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए, इसके लिए बीएलओ तीन बार तक संपर्क करने का प्रयास करेंगे।
