रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास का साप्ताहिक खेल शिविर संपन्न


रूद्रप्रयाग। रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास द्वारा आयोजित साप्ताहिक खेल शिविर का समापन योगासन एवं प्राणायाम सत्र के साथ हुआ। शिविर में 105 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने बच्चों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया। अंतिम दिन योग और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए नियमित व्यायाम एवं खेल गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक राकेश डंगवाल, अतुल उनियाल, दुर्गी उनियाल और शुभम बर्थवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने सहयोग के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के खेल विभाग का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!