तीनधारा में वाहन दुर्घटना, घायल चालक को मिला समय पर उपचार


टिहरी। तीनधारा डंपिंग जोन के पास वाहन दुर्घटना की सूचना पर कोतवाली देवप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन संख्या यूके-07-टीबी-7258 दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक कमलेश निवासी घाट, चमोली के सिर में चोट आई।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को तत्काल निजी एम्बुलेंस से उपचार के लिए श्रीकोट श्रीनगर भेजा। वाहन में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित पाए गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर यातायात सुचारु रखा गया। पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द सामान्य हो गई और यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!