पीसीपीएनडीटी टीम का अल्ट्रासाउंड केंद्र का किया औचक निरीक्षण


रुद्रप्रयाग। जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच की। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी के नेतृत्व में गठित टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन, ओपीडी रजिस्टर, एएनसी रजिस्टर, फार्म-एफ, सीसीटीवी कैमरे, नोटिस बोर्ड और एक्टिव ट्रैकर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र सभी निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप संचालित पाया गया। टीम ने केंद्र संचालकों को भविष्य में भी पीसीपीएनडीटी अधिनियम के सभी प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!