सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले सात युवक गिरफ्तार


देहरादून। मसूरी में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दो अलग-अलग स्थानों पर विवाद की सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां दोनों पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और झगड़ा जारी रखा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के सात युवकों को ’’धारा 170 बीएनएसएस’’ के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में नई दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र तथा उत्तर प्रदेश के बिजनौर और नजीबाबाद निवासी शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!