विधिक सहायता और सड़क सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण


पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) और अधिकार मित्रों को विधिक सहायता एवं सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एसडीआरएफ ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता, गोल्डन ऑवर में त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही हिट एंड रन मोटर दुर्घटना पीड़ित मुआवजा योजना-2022 एवं महिलाओं-बालिकाओं से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!