23 कार्मिकों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण


उत्तरकाशी। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) उत्तरकाशी द्वारा आपदा प्रबंधन एवं खोज-बचाव उपकरणों के संचालन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सोमवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण सत्र में 23 पुलिस कार्मिकों को आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी और क्यूआरटी सदस्य जय सिंह ने सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में खोज-बचाव उपकरणों की कार्यशीलता, रखरखाव और आपदा के दौरान उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!