20 हजार के इनामी आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू पर आरोप है कि उसने मामूली विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर बेसबॉल के डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना 19 मई 2026 को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई थी, जहां घायल सुशील मौर्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर 31 मई की रात आईएसबीटी क्षेत्र से हिमांशु डंगवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और असम भागने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!