फर्जी दस्तावेजों से भूमि हड़पने के मामले में फरार आरोपी मेरठ से गिरफ्तार


देहरादून। पुलिस ने एसएसपी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत भूमि धोखाधड़ी के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपी को मेरठ, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी रविन्द्र कुमार पर अपने साथियों के साथ मिलकर विदेश में रह रही एक महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने तथा उनकी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी से बैनामा कराने का आरोप है।
इस संबंध में वर्ष 2018 में कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पूर्व में तीन आरोपियोंकृराजीव देओल, कुलदीप सिंह और विनय बिश्नोईकृको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे रविन्द्र कुमार को मेरठ से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!