पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद


उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने वरुणाघाटी क्षेत्र के साल्ड और ज्ञाणजा गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों पर ग्रामीणों से चर्चा की तथा समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सजवाण ने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका आत्मीय संबंध है और जनसेवा उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने भी उनके लगातार क्षेत्र भ्रमण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की सराहना करते हुए स्वागत किया। उन्होंने जनता के प्रेम और विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!