सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर युवाओं के बीच पहुंचे आरटीओ


पौड़ी। कोटद्वार स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। आरटीओ विमल पाण्डेय ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरों तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व और दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी साझा की गईं। जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्रों को हेलमेट और फर्स्ट एड किट वितरित किए गए तथा सभी ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!