ऑपरेशन प्रहार के तहत तीन वारंटी गिरफ्तार


पौड़ी। कोटद्वार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत न्यायालय से जारी गैरजमानती वारंटों की तामील करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नवल किशोर, सोनू निवासी लोकमणिपुर और दीपचन्द्र कुकरेती शामिल हैं, जो लंबे समय से न्यायालय में वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। एसएसपी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को गैरजमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!