भीरी-परकंडी मार्ग पर कार खाई में गिरी, तीन की मौत; चार बच्चों समेत महिला का रेस्क्यू

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के भीरी-परकंडी मोटर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और राहत-बचाव एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं तथा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को हादसे की जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दुर्घटना स्थल दुर्गम क्षेत्र में होने के बावजूद राहत एवं बचाव दलों ने तत्परता दिखाते हुए खाई में उतरकर अभियान चलाया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
रेस्क्यू टीमों ने घायलों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है तथा स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में घायल दक्षित (5 वर्ष) पुत्र पंकज सिंह, सोनाली (3 वर्ष) पुत्री पंकज सिंह, वैभव (10 वर्ष) पुत्र अंजन सिंह, विहान (8 वर्ष) पुत्र अंजन सिंह तथा रेशमा देवी (30 वर्ष) पत्नी अंजन सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में उपचार चल रहा है।
दुर्घटना में महेन्द्र सिंह (66 वर्ष) पुत्र रूप सिंह, अंजन सिंह (37 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह तथा संगीता देवी (29 वर्ष) पत्नी पंकज सिंह की मृत्यु हो गई। प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।