अवैध शराब तस्करी में स्कूटी समेत आरोपी गिरफ्तार

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना कीर्तिनगर पुलिस ने 27 मई 2026 को चौरास क्षेत्र के बड़ियारगढ़ रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को स्कूटी सहित रोका। तलाशी में उसके कब्जे से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब “सोलमेट ब्लैक व्हिस्की” बरामद हुई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूरण सिंह बड़थवाल निवासी ग्राम पारी पेंडुली, बड़ियारगढ़ थाना कीर्तिनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपेन्द्र रावत, हेड कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल हरीश चन्द शामिल रहे।
