श्रीनगर में एनएच नाले की सफाई व्यवस्था मजबूत करने की पहल


श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने बड़े नाले की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेयर आरती भंडारी ने महत्वपूर्ण पहल की है। बरसात के दौरान मलबा और गंदगी से भर जाने वाले इस नाले की सफाई लंबे समय से नगर निगम के लिए चुनौती बनी हुई थी।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए मेयर ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को नाले में हर 10 मीटर की दूरी पर चौंबर बनाने और पूरे नाले की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त चौंबर नहीं होने से सफाई कर्मचारियों को जोखिम उठाकर नाले में उतरना पड़ता था, जिससे कार्य प्रभावित होता था और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती थी। मेयर की पहल के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान ने बताया कि चौंबर निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। करीब 7 किलोमीटर क्षेत्र में हर 10 मीटर पर 1×1.5 मीटर आकार के चैंबर बनाए जाएंगे, जिससे भविष्य में सफाई कार्य आसान हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे राहतभरा कदम बताया है। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और जलभराव मुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!