राशन कार्ड सत्यापन अभियान में बड़ी कार्रवाई, 7,254 अपात्र कार्ड निरस्त

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे राशन कार्ड सत्यापन अभियान के तहत खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 7,254 अपात्र राशन कार्ड निरस्त किए हैं। इन कार्डों से संबंधित 28,087 यूनिट भी हटाई गई हैं, ताकि वास्तविक पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि फरवरी 2026 तक चलाए गए अभियान में 6,151 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें 23,337 यूनिट शामिल थीं। वहीं 28 अप्रैल 2026 से शुरू हुए नवीन सर्वे के दौरान अब तक 1,103 अतिरिक्त राशन कार्ड निरस्त कर 4,750 यूनिट हटाई गई हैं। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में भी व्यापक कार्रवाई की गई। यहां फरवरी 2026 तक 2,390 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जबकि नवीन सर्वे में 576 और कार्ड निरस्त किए गए। इस प्रकार कोटद्वार क्षेत्र में कुल 2,966 राशन कार्ड एवं 13,197 यूनिट हटाई जा चुकी हैं। विभाग के अनुसार निरस्त किए गए कार्डों में अंत्योदय अन्न योजना के 559, प्राथमिक परिवार योजना के 3,814 तथा राज्य खाद्य योजना के 2,881 राशन कार्ड शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।