जनपद में नालियों की सफाई ने पकड़ी रफ्तार


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर गंगा दशहरा स्नान पर्व के बाद जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। नारसन बॉर्डर से मोतीचूर तक नेशनल हाईवे, नगरीय क्षेत्रों के आंतरिक मार्गों और शैक्षिक संस्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी स्वच्छता चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में स्थापित स्वच्छता कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 8273371714 पर लोग अपने सुझाव और प्रतिक्रियाएं दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!