बालक-बालिका राजदूत बने, दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश


हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व शिक्षा विभाग हरिद्वार और उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के संयुक्त तत्वावधान में ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत जिले के छह विकासखंडों में क्विज, निबंध, नारा लेखन और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गईं। विकासखंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को भेल सेक्टर-1 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में “युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत” के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भीकम सिंह और वरिष्ठ परियोजना अधिकारी युद्धवीर सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!