उच्च शिक्षा मंत्री ने किया श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण


टिहरी/देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने दो दिवसीय टिहरी भ्रमण के दौरान श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत विकास कार्यों और तकनीकी शिक्षा कार्यक्रमों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और तकनीकी शिक्षा से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे। बीसीए कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। मंत्री ने कुलपति प्रो. एन.के. जोशी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में हो रहे नवाचारों और डिजिटल शिक्षा के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान कुलपति ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर लिखी अपनी पुस्तक भी मंत्री को भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!