गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती

उत्तरकाशी। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए एआरटीओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में संकीर्ण सड़क मार्गों पर पुराने और अनफिट वाहनों के खराब होने से ट्रैफिक जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने, बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों के चालान करने तथा बिना फिटनेस वाले पुराने वाहनों को मौके पर ही सीज करने के निर्देश दिए।
