शिक्षक ही होते है। बच्चों के पहले परामर्शदाता: जितेंद्र नागपाल


हरिद्वार। सीबीएसई के उत्कृष्टता केंद्र देहरादून द्वारा डीपीएस रानीपुर में “विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा” विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से आए 80 शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र नागपाल, विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार त्यागी, डॉ. गीता मेहरोत्रा एवं प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। विद्यालय के छात्र-समूह द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. जितेंद्र नागपाल ने विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव और परीक्षा दबाव पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षक ही बच्चों के पहले परामर्शदाता होते हैं। वहीं मनीष कुमार त्यागी, सहायक प्रोफेसर, संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख, सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र देहरादून ने “जीरो सुसाइड कंट्री” बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। रिसोर्स पर्सन डॉ. नम्रता शर्मा और डॉ. नूतन बिष्ट ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक शिक्षण वातावरण पर विस्तृत सत्र लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!