बढ़ती महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


देहरादून। देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग द्वारा राजपुर विधानसभा के डीएल रोड चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष करण घाघट ने किया। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं लगातार महंगी हो रही हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि छेड़छाड़, बलात्कार और घरेलू हिंसा की घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जबकि सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतें तुरंत वापस ली जाएं, महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर धर्मपाल घाघट, संजय गौतम, अशोक कुमार, ललित बद्री, वीरेंद्र पवार, सईद अहमद जमाल, हेमंत उप्रेती, प्रियांशु सिंह, हिमांशु भट्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!