श्रीदेव सुमन को किया भावपूर्ण नमन

श्रीनगर। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 110वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। ग्राम जौल पहुंचकर भी उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कुलपति ने कहा कि श्रीदेव सुमन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के अमर प्रतीक हैं।
