सुरक्षित नारी ही राष्ट्र निर्माण का आधार है: मीनाक्षी

हरिद्वार। राष्ट्र सेविका समिति, तरुणी विभाग द्वारा कनखल स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पोक्सो जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता एडवोकेट मीनाक्षी गोसाई ने छात्राओं को पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह कानून अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य आस्था जैन ने ऐसे शिविरों को जागरूकता के लिए उपयोगी बताया। शिविर में छात्राओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।
