डॉ. चन्द्रलाल भारती को मिला श्रम श्री सम्मान-2026

देहरादून। दून यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य सम्मेलन के दौरान डॉ. चन्द्रलाल भारती को समाज सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “श्रम श्री सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए डॉ. भारती के समाज सेवा, मानवाधिकार जागरूकता और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
