चोरी के मामले में फरार महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, 8 लाख की स्टेटर कॉयल बरामद

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
देहरादून। पुलिस ने जल विद्युत गृह ढकरानी में हुई चोरी के मामले में फरार चल रही महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंन्द्र डोबाल के निर्देश पर विकासनगर पुलिस ने अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ छेत्री को भीमावाला शक्ति नहर के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लगभग 8 लाख रुपये मूल्य की 130 स्टेटर कॉयल बरामद की गईं।
मामला 5 जनवरी 2026 का है, जब ढकरानी जल विद्युत गृह से कीमती स्टेटर कॉयल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में सुनीता साहनी की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रही थी।
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह कबाड़ बीनने का काम करती है और अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।