सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2026 में मुस्तैद रही पुलिस


देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जनपद के 32 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए और सभी केंद्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर और सभी क्षेत्राधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस लगातार गश्त करती रही और अवांछित तत्वों पर पैनी नजर रखी गई। दून पुलिस ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!