गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / उदित पांडे,
देहरादून। दून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मोहन लाल उर्फ चपेटा को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी।
थाना रानीपोखरी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में अभियुक्त के खिलाफ स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट देहरादून द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद मुखबिर की सूचना पर 23 मई 2026 को शाहजहांपुर के ईशापुर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!