चारधाम यात्रा मार्गों पर ड्रोन निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

रूद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी व्यवस्था और मजबूत कर दी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख पार्किंग स्थलों और संवेदनशील प्वाइंट्स पर ड्रोन के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है। रियल टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से यातायात दबाव, भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रखी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुचारू बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।
