चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर। चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार सक्रियता के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के संयुक्त दल के साथ सिरोबगड़ से एनआईटी मैदान तक यात्रा मार्गों और पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सिरोबगड़, गोवा बीच, धारी देवी मंदिर, फरासू, स्वीत, पॉलिटेक्निक हॉल, आवास विकास मैदान और एनआईटी मैदान की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात संचालन, पेयजल, स्वच्छता और सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यात्रा सीजन में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने पार्किंग स्थलों की क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा की। अधिकारियों को पार्किंग स्थलों पर नियमित पानी का छिड़काव कराने और रात्रिकालीन व्यवस्था के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम श्रीनगर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों, स्वच्छता और यातायात व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।