काशीरामपुर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई

कोटद्वार। काशीरामपुर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सड़क किनारे बनी झोपड़ियों को हटाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त नीति के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने अस्थायी रूप से रह रहे खानाबदोश परिवारों को क्षेत्र खाली करने और दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क, सार्वजनिक स्थलों और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
