विकास कार्यों का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण

विकास गर्ग / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को श्रीनगर स्थित अल्केश्वर घाट पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि अल्केश्वर घाट धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है तथा यहां विकसित की जा रही सुविधाओं से स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के साथ जनसुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिल रही है।
इसके बाद डॉ. रावत ने खिर्सू क्षेत्र में ग्राम प्रहरियों की बैठक लेकर गांवों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, जागरूकता अभियान चलाने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की अहम भूमिका है। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से सुरक्षित, स्वच्छ और सशक्त समाज निर्माण पर जोर दिया।
वहीं कैबिनेट मंत्री ने टैक्सी एसोसिएशन श्रीनगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर परिवहन व्यवस्था और टैक्सी संचालकों की समस्याओं पर चर्चा की। टैक्सी संचालकों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने में टैक्सी संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा सरकार आमजन और वाहन संचालकों के हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।