कंचनगंगा क्षेत्र में हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं

चमोली। कंचनगंगा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और ऐसी घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन सड़क तक नहीं पहुंचा और खाई क्षेत्र में ही रुक गया, जिससे यातायात और जनजीवन पर कोई असर नहीं पड़ा। प्रशासन लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है।
