चमोली में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील


चमोली। पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप संचालकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा लगातार लोडर पहुंच रहे हैं। आईओसीएल और एचपी के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कुछ स्थानों पर भुगतान संबंधी कारणों से अस्थायी समस्या आई थी, जिसे दूर किया जा रहा है। प्रशासन ने जनपदवासियों और यात्रियों से अपील की है कि वे अनावश्यक भंडारण न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन लगातार आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!