अकेले रह रहे बुजुर्गों का सहारा बनी पौड़ी पुलिस


पौड़ी। पुलिस जनपद में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा और सहायता के लिए विशेष अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पाबो चौकी पुलिस टीम ने क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने बुजुर्गों को अपने मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। पुलिस लगातार सत्यापन और नियमित मुलाकात कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बुजुर्गों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!