एनजीओ और शिक्षण संस्थानों के सहयोग से चलेगा व्यापक नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान


पौड़ी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित ऐनकार्ड समिति की बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम, तंबाकू नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नशे के विरुद्ध अभियान को केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखकर सामाजिक जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए।
बैठक में एनडीपीएस एक्ट और कोटपा अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को थानावार डाटा तैयार करने और मामलों को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्कूलों, कॉलेजों और बाजार क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण, काउंसलिंग सत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने मेडिकल स्टोरों में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने, पंजीकृत मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए ऑनलाइन कार्यशालाएं आयोजित करने तथा नशामुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही टेली मानस हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!