अधिवक्ताओं के सुझाव व आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनें अधिकारी


श्रीनगर। श्रीनगर गढ़वाल में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं के मध्य महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में न्यायिक सुविधाओं के विकास, अधिवक्ताओं की समस्याओं तथा आमजन को बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने अधिवक्ताओं के सुझाव एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में डॉ. धन सिंह रावत को बिना शर्त समर्थन देने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन की ओर से मंत्री को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही अधिवक्ताओं की आवश्यकताओं और उपनिबंधक कार्यालय हेतु भूमि उपलब्ध कराने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!