बेस अस्पताल में आधुनिक तकनीक से सुचारू हुई हाईटेक सफाई व्यवस्था


श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नई हाउसकीपिंग व्यवस्था लागू होने के बाद अस्पताल में ऑटो स्क्रबर, सिंगल डिस्क मशीन, हाई प्रेशर जेट और वैक्यूम क्लीनर जैसी आधुनिक मशीनों से सफाई की जा रही है। वार्ड, कॉरिडोर, इमरजेंसी और ओटी की सफाई अब अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से हो रही है।
मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गायनी वार्ड में बेड के पास पर्दे लगाए गए हैं, जबकि अस्पताल परिसर को इको फ्रेंडली बनाने के लिए इंडोर पौधे भी लगाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की सक्रिय कार्यशैली के चलते व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। अस्पताल में थ्री बकेट सिस्टम लागू किया जा रहा है तथा हाउसकीपिंग कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!