एडीएम ने गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश


टिहरी गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने पूर्ति विभाग एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में गैस स्टॉक, वितरण और उपभोक्ताओं को आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र में गैस किल्लत की शिकायतों पर एजेंसी प्रतिनिधियों ने ई-केवाईसी अधूरी होने को प्रमुख कारण बताया। एडीएम ने ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। वहीं चन्द्रबदनी गैस एजेंसी में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए बेहतर नेटवर्क और अतिरिक्त कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!