वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को वनाग्नि रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जंगलों में आग की घटनाओं की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने डीएफओ सर्वेश दुबे को निर्देश दिए कि वनाग्नि फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, फायर लाइन निर्माण और ग्रामीणों व वन पंचायतों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकने में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है। बैठक में संसाधनों और तैयारियों की भी समीक्षा की गई। एसडीएम चमोली आरके पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।
